फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Father and son beaten up for refusing to trample crops

Kannauj News: फसल रौंदने से मना करने पर पिता-पुत्र को पीटा

Sat, 21 Jun 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Father and son beaten up for refusing to trample crops
गुरसहायगंज। खड़ी फसल को रौंदते हुए निकलने से मना करना वृद्ध को भारी पड़ गया। गांव के ही तीन लोगों ने वृद्ध के साथ अभद्रता कर मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे पुत्र को भी बेरहमी से मारा-पीटा। आरोपियों ने पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की चौकी मझपुर्वा के गांव जुनेदपुर निवासी पीड़ित रमेशचंद्र मिश्रा पुत्र रामस्वरूप मिश्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि खेत में खड़ी फसल को कुचलने से बचाने के लिए कुछ लोगों को खेत से निकलने से रोका। इस बात से नाराज होकर गांव के ही तीन व्यक्ति उनके घर आ धमके और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर तीनों ने मिलकर रमेशचंद्र को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बचाने आए उनके बेटे शिवा मिश्रा को भी नहीं बख्शा। आरोपी बाप-बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed