फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Excise department alerted on complaint from commissioner, investigation started

Kannauj News: कमिश्नर से शिकायत पर जागा आबकारी विभाग, जांच शुरू

Sun, 17 Dec 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 17 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Excise department alerted on complaint from commissioner, investigation started
कन्नौज। पोलिंग बूथ का सत्यापन करने पहुंचे कमिश्नर और आईजी के सामने गांव में समय से पहले ही शराब की दुकान खुलने की शिकायत को शनिवार को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। डीएम के निर्देश पर सुबह-सुबह आबकारी महकमे की टीम तिखवा गांव पहुंच गई। हालांकि वहां शराब की दुकान सुबह छह बजे बंद मिली। आबकारी विभाग के अफसरों के मुताबिक शिकायत गांव की राजनीति के तहत की गई है। फिर भी जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन

कानपुर कमिश्नर अमित गुप्ता और आईजी प्रशांत कुमार शुक्रवार की शाम जिले में आए थे। लोकसभा चुनाव के तहत पोलिंग बूथ का सत्यापन करने के लिए दोनों ही अफसर सदर ब्लॉक के तिखवा गांव पहुंचे थे। वहां प्राइमरी स्कूल के बूथ पर गांव के लोगों के साथ बैठक के दौरान गांव में शराब की दुकान समय से पहले खुलने की शिकायत हुई थी। वहां मौजूद डीएम शुभ्रांत शुक्ला और एसपी अमित कुमार आनंद ने भी इस शिकायत को गंभीरता से लिया। शिकायत थी कि दुकान सुबह छह बजे ही खुल जाती है तो उसी के मद्देनजर आबकारी टीम तिखवा गांव पहुंच गई। हालांकि टीम का कहना है कि सुबह में दुकान बंद मिली। इसके बाद टीम वापस हुई और कुछ देर बाद फिर पहुंची, लेकिन फिर दुकान बंद ही मिली। आबकारी अधिकारी अखिलेश तिवारी के मुताबिक गांव की राजनीति के तहत शिकायत की बात सामने आई है। दुकान समय पर ही खुलती है। वहां पर जमघट लगने की बात भी गलत है। दुकानदार ने बयान में बताया है कि कुछ लोग मुफ्त में शराब का दबाव बनाते हैं। इन्कार पर ही शिकायत की धमकी देते हैं। आबकारी अधिकारी के मुताबिक इस पर नजर रखी जा रही है। आगे भी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन


एसडीएम बोले, राशन वितरण की भी होगी जांच
अफसरों के सामने ग्रामीणों ने गांव में राशन वितरण में धांधली की शिकायत की थी। इसकी भी जांच करवाने को कहा गया था। एसडीएम सदर अविनाश गौतम ने बताया कि शनिवार को तहसील दिवस की वजह कर जांच नहीं कराई जा सकी है। सोमवार को टीम भेजकर ग्रामीणों का बयान लिया जाएगा। कोटेदार के रिकॉर्ड देखे जाएंगे। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed