फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Eventually the dispute was settled way

आखिरकार निपट गया रास्ते का विवाद

Tue, 20 Oct 2015 12:26 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 20 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Eventually the dispute was settled way

कोतवाली परिसर में सोमवार की शाम हुई पीस कमेटी की

विज्ञापन
बैठक में बुधवार को निकलने वाली दुर्गा पूजा शोभायात्रा व सातवें अलम के ताजिया जुलूसों के मध्य रास्ते और समय का विवाद दोनों पक्ष के मध्य आपसी सहमति से निपटने से प्रशासन ने राहत की सांस ली।

नवयुवक जन सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार की शाम पांच बजे से रामलीला मैदान से दुर्गा पूजा शोभायात्रा निकलेगी। इसके लिए पूरे कसबे को झालरों से सजाया जा रहा है। गांधी चौक चौराहे पर भव्य गेट का निर्माण चल रहा है। वहीं दूसरी ओर बुधवार को ही सातवें अलम के ताजिया जुलूस भी कसबे के मंडी बाजार मोहल्ले से होकर सुभाष नगर व आजाद नगर तक जाएंगे।

ताजियादारान कमेटी के प्रबंधकों के मुताबिक, अलम में करीब नौ ताजिये निकलेंगे। ताजियों का जुलूस दोपहर डेढ़ बजे से रात्रि आठ बजे तक का है। तहसील प्रशासन के समक्ष पिछले एक सप्ताह से यह समस्या चली आ रही थी कि कसबे के सर्राफा मार्केट से लेकर धर्मशाला रोड तक कहीं दोनों जुलूस आमने-सामने न आ जाए।

इसको लेकर एक सप्ताह से विचार-विमर्श चल रहा था। इसी को लेकर कोतवाली में दोनों पक्षों की हुई बैठक में एसडीएम उदयवीर और कोतवाल श्यामवीर सिंह ने ताजियादारान कमेटी के अध्यक्ष गुलशाद हुसैन के समक्ष यह प्रस्ताव रखा कि शाम पांच बजे तक सभी ताजिया मुख्य मार्ग को खाली कर दें। इससे दुर्गा पूजा शोभायात्रा का जुलूस निकल सके।

इस पर ताजियादारान कमेटी ने सहमति जता दी। प्रमुख व्यवसायी रेहान वारिसी ने भी प्रशासन को भरोसा दिलाया कि शाम पांच बजे के बाद सभी ताजिये मुख्य मार्ग को छोड़कर गलियों में चले जाएंगे। उधर, नवयुवक जनसेवा समिति के संरक्षक अखिलेश गुप्ता ने ताजियादारान कमेटी को भरोसा दिलाया कि ताजिया निकलने में दिक्कत न हो इसके लिए कमेटी ने रामलीला मैदान से गांधी चौक चौराहे तक ऊपर की ओर झालरें नहीं लगा रहे हैं।

इसके अलावा जिस रूट से ताजिये निकलेंगे उस गली के सामने गेट नहीं लगाए जाएंगे। एसडीएम ने नगर पंचायत के कर्मियों को सभी प्रमुख रास्तों पर साफ-सफाई व बिजली विभाग के जेई को ढीले तार दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक विश्राम सिंह यादव, सतौरा प्रधान जमील अहमद, ताजियादारान कमेटी के जाहिद वारिसी, हासिम वारिसी, गुलशाद हुसैन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed