फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Even after three years oxygen did not reach the newborns

Kannauj News: तीन साल बाद भी नवजातों तक नहीं पहुंची ऑक्सीजन

Wed, 25 Sep 2024 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Even after three years oxygen did not reach the newborns
कन्नौज। जिला अस्पताल में तीन साल बीत जाने के बाद भी ऑक्सीजन प्लांट की पाइप लाइन एसएनसीयू तक नहीं पहुंच सकी है। नवजातों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए आज भी सिलिंडरों का प्रयोग किया जाता है। अस्पताल में ऑक्सीजन का प्लांट होने के बाद भी बाहर से सिलिंडर खरीदने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन



जन्म के बाद नवजात की हालत गंभीर होने पर एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में भर्ती किया जाता है। संयुक्त जिला अस्पताल के महिला विंग में बने एसएनसीयू वार्ड में 60 से 70 नवजात भर्ती होते हैं। अधिकतर नवजातों को ऑक्सीजन की जरूरत होती है। कोरोना काल में संयुक्त अस्पताल में पीएम केयर फंड से 1000 एलपीएम की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था। 15 अगस्त 2021 में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया था। तीन साल बीत जाने के बाद ऑक्सीजन प्लांट की पाइप लाइन एसएनसीयू वार्ड तक नहीं पहुंच सकी। जिला अस्पताल में हर माह 20 से 25 ऑक्सीजन सिलिंडरों की खपत होती है। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि जल्द ही पाइप लाइन डलवाकर एसएनसीयू वार्ड तक प्लांट की ऑक्सीजन पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed