फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Even after 24 hours, the fault has not been found, leaving 150 villages without electricity.

Kannauj News: 24 घंटे बाद भी नहीं मिला फॉल्ट, 150 गांवों की बत्ती गुल

Fri, 26 Dec 2025 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Even after 24 hours, the fault has not been found, leaving 150 villages without electricity.
उमर्दा। विद्युत निगम की लापरवाही के चलते उमर्दा कस्बे समेत 150 गांवों की आपूर्ति बीते 24 घंटे से पूरी तरह बाधित है। गुरुवार की शाम छह बजे से अचानक आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद से अब तक विभाग फॉल्ट का पता नहीं लगा सका है। लगातार अंधेरे और ठप बिजली व्यवस्था से आम जनजीवन के साथ-साथ व्यापार भी प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन


कस्बे निवासी अशोक सिंह ने बताया कि शाम से बत्ती नहीं आई है। कई बार बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना दी गई पर कार्रवाई नहीं हो सकी। वहीं व्यापारी अरविंद, शीतल और राजू ने बताया कि शुक्रवार को भी बिजली आपूर्ति बहाल न होने के कारण इलेक्ट्रिक कांटा डिस्चार्ज हो गया। इस कारण व्यापारिक कार्य ठप है। दुकानों में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और फ्रीजर आदि के खराब होने का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बत्ती न होने से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को हो रही है। मोबाइल फोन चार्ज न होने, पानी की मोटर न चलने और अंधेरे के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालात खराब हैं, जहां पेयजल आपूर्ति और दैनिक कार्य पूरी तरह प्रभावित हैं। इस संबंध में जब लाइनमैन जयकरण से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फॉल्ट ढूंढने में काफी दिक्कत आ रही है। एसडीओ सतीश चंद्र ने बताया कि कर्मचारी लगातार फॉल्ट ढूंढने में लगे हुए हैं। जल्द ही बिजली आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed