फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Emergency service soon in 95 lakh trauma center building

Kannauj News: 95 लाख के ट्रामा सेंटर भवन में आपातकालीन सेवा जल्द

Tue, 29 Nov 2022 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Emergency service soon in 95 lakh trauma center building
फोटो:02- भवन के अंदर खड़ीं बाइकें। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिला अस्पताल परिसर में छह साल पहले 95.40 लाख रुपये से बने भवन में ट्रामा सेंटर तो शुरू नहीं हो सका पर आपातकालीन सेवाएं जल्द शुरू होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 12 अप्रैल 2016 को जिला अस्पताल परिसर में बने ट्रामा सेंटर के भवन का लोकार्पण किया था पर अब तक यह शुरू नहीं हो सका। हालांकि, ट्रामा सेंटर शुरू करने के लिए कागजी घोड़े जरूर दौड़ाए गए लेकिन नतीजा सिफर रहा। अब तो भवन के दरवाजे में लगे कई शीशे भी टूट गए हैं। एक्सरे रूम की हालत यही है। अंदर कबाड़ व गंदे कपड़ों का भी ढेर लगा है। मरीजों के लिए जो बेड खरीदे गए थे वह भी कबाड़ हो गया हैं। हालांकि, सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने भवन व उपकरणों का प्रयोग करने के लिए यहां जिला अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं शुरू करने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन

----------------
पुलिस व एंबुुलेंस चालकों का कब्जा
ट्रामा सेंटर भवन में पुलिस का कब्जा है। इसमें पुलिस चौकी चल रही है। साथ ही एंबुलेंस के चालक भी डेरा जमाए रहते हैं।
-------------
मनमानी कर पार्किंग स्थल बनाया
भवन में वाहन खड़े किए जाते हैं। दोपहिया वाहन से लेकर परिसर में कभी-कभी चार पहिया वाहन भी खड़े किए जाते हैं। लोगों के लिए अब यह स्थान पार्किंग स्थल के रूप में प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
फोटो- 05- डॉ. शक्ति बसु । संवाद
ट्रामा सेंटर भवन से कब्जा हटाने के लिए पत्र लिखा गया है। मौखिक निर्देश दिए हैं। कर्मचारियों से पांच दिन में साफ-सफाई करने को कहा गया है। साथ ही टूट-फूट को रिपेयर करने के निर्देश सिविल जेई से भवन में जो भी दिए हैं। ट्रामा सेंटर में बेड व अन्य उपकरण भी मौजूद हैं। यहां जिला अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं शुरू की जाएंगी।
डॉ. शक्ति बसु, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed