फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   eletric employee demand

राज्य विद्युत परिषद ने मांगों को पूरा कराने के लिए भरी हुंकार

Mon, 15 Feb 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
eletric employee demand
वेतन समेत कई मांगों को लेकर बिजली कार्यालय में प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : KANNAUJ
राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ ने वेतन समेत कई मांगों को लेकर सोमवार को बिजली कार्यालय में धरना दिया। बाद में अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन की अगुवाई टेक्नीशियन(टीजी-2) हरि स्वरूप ने की। उन्होंने बताया कि मांगों को पूरा कराने के लिए पांच जनवरी से आंदोलन चल रहा है। कभी काली पट्टी, कभी ज्ञापन देकर शासन का ध्यान आकृष्ट करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर अब विद्युत परिषद के जिला मुख्यालय पर धरना दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वेतन विसंगति निवारण कमेटी की संस्तुति के बाद टीजी-टू कर्मियों को समानतापूर्वक वेतन वृद्धि का लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

यांत्रिक संवर्ग के अवर अभियंता पद पर 40 फीसदी कोटा पूर्व की तरह रखा जाए। टेक्नीशियन कार्मिकों के नॉन कॉमन टेंडर को समाप्त कर कॉमन टेंडर घोषित किया जाए। इस मौके पर विमल कुमार समेत कई टीजी-टू कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed