फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Electricity bills from other districts arriving on mobile phones

Kannauj News: मोबाइल पर आ रहे दूसरे जिलों के बिजली बिल

Sat, 18 Jul 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Electricity bills from other districts arriving on mobile phones
कन्नौज। बिजली निगम की व्यवस्था में एक अजीबोगरीब गड़बड़ी सामने आई है। जिले के उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबरों पर दूसरे जिलों के बिजली उपभोक्ताओं के बकाया बिल और भुगतान संबंधी संदेश पहुंच रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है लेकिन जिम्मेदार अफसर इस समस्या से अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

कृष्णा नगर निवासी उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर इटावा जिले की कुसुम कुमारी के नाम से 2333 रुपये बकाया होने का संदेश पहुंचा। इसके बाद लगातार भुगतान के लिए रिमाइंडर भी आने लगे। सरायमीरा निवासी श्यामा देवी के मोबाइल पर जालौन जिले के राजेंद्र सिंह के नाम से बिजली बिल और बकाया राशि से जुड़े संदेश आने लगे। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि कोई अनजान व्यक्ति ऐसे संदेश प्राप्त करे तो वह इसे अपने ऊपर बकाया समझ सकता है। माना जा रहा है कि उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबरों की फीडिंग या अपडेट प्रक्रिया में कहीं न कहीं बड़ी चूक हुई है। दिलचस्प बात यह है कि जब इस संबंध में अधिशासी अभियंता मगन सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि तकनीकी स्तर पर ऐसी समस्या संभव है। उधर उपभोक्ता सवाल उठा रहे हैं कि जब मोबाइल पर लगातार दूसरे जिलों के बिलों के संदेश आ रहे हैं तो आखिर जिम्मेदारों तक इसकी जानकारी क्यों नहीं पहुंच रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed