{"_id":"60e744578ebc3e05e87baf18","slug":"eight-year-old-girl-kidnapped-and-raped-kannauj-news-knp63906699","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल की बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल की बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के एक मोहल्ले में आठ साल की बच्ची को बंधक बनाकर युवक ने दुष्कर्म किया। वह अपने घर से सामान खरीदने के लिए निकली थी। पुलिस को बच्ची आरोपी के कमरे से अस्त व्यस्त हालत में मिली। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
सदर कोतवाली के एक मोहल्ले की आठ साल की बच्ची दुकान पर खरीदारी करने गई थी। इसी बीच मोहल्ले का मंगूलाल उसे अपने मकान में खींच ले गया। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। काफी देर तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोज की। इस दौरान मंगूलाल के मकान की कुंडी बजाई। दरवाजा नहीं खुला। शोर मचाने पर मोहल्ले के कई लोग मौके पर पहुंच गए। मोहल्ले के लोगों ने शोर मचाया। तब मंगूलाल ने दरवाजा खोला। लोगों ने मकान के अंदर देखा। बच्ची एक कमरे में नग्न अवस्था में पड़ी थी।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।