फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Eight principals got posted

Kannauj News: आठ प्रधानाध्यापकों को मिल गई तैनाती

Thu, 14 Sep 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 14 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Eight principals got posted
कन्नौज। दूसरे जिलों से तबादला होकर आए शिक्षकों को स्कूल आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार से शुरू हुई प्रक्रिया के तहत सबसे पहले प्रधानाध्यापकों की बारी आई। विकास भवन सभागार में सभी को ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत स्कूल आवंटित किए गए। इस दौरान सर्वर ने खूब परेशान किया। आठ प्रधानाध्यापकों को स्कूल आवंटन कर दिया गया। अब अध्यापकों की बारी शुरू होगी।
विज्ञापन


नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद सरकार की ओर से अंतरजनपदीय तबादले की व्यवस्था हुई थी। इसी के तहत दूसरे जिलों से यहां 62 शिक्षक आए थे। उन्हें यहां आए हुए ढाई महीने का समय गुजर गया, लेकिन स्कूलों का आवंटन नहीं हो सका था। अब सरकार की ओर से आवंटन प्रक्रिया शुरू की गई है। सबसे पहले प्रधानाध्यापकों को स्कूल आवंटित किए गए। विकास भवन सभागार में बुधवार को आठ प्रधानाध्यापकों को सुबह 10 बजे ही बुलाया गया था, लेकिन सर्वर समय पर नहीं चल सका। दोपहर तीन बजे के बाद प्रक्रिया शुरू हो सकी। वेबसाइट शुरू हाेने के बाद सभी आठ प्रधानाध्यापकों को ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत स्कूलाें का आवंटन किया गया।
विज्ञापन


------------------
कल से शिक्षकों को आवंटित होगा स्कूल
बीएसए कौस्तुभ सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापकों की आवंटन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसी कड़ी में अब उच्च प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापकों को स्कूलों का आवंटन होगा। उन्हें 15 सितंबर को विकास भवन में ही बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



------------------

कक्षा एक से तीन का निपुण असेसमेंट परीक्षा कल
बेसिक स्कूलों में चल रही निपुण असेसमेंट परीक्षा की दूसरी कड़ी में 15 सितंबर को प्राथमिक स्कूलों के कक्षा एक से तीन तक के छात्र-छात्राओं का टेस्ट होगा। यह टेस्ट 11 सितंबर को होना था, लेकिन बारिश की वजह कर स्कूलों में छुट्टी हो गई थी। वही टेस्ट 15 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed