{"_id":"6a89ea717a0cff323a09ef80","slug":"eight-injured-in-a-clash-between-two-groups-following-a-dispute-involving-children-kannauj-news-c-214-1-knj1005-154788-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट में आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट में आठ घायल
विज्ञापन
ठठिया। बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चलने के साथ लात-घूंसे भी चले। मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
ग्राम खामा निवासी अनवरी पत्नी बाबू अली ने बताया कि शुक्रवार दोपहर परिवार के शराफत, मोसीन, अंगूरी और चांदमा बच्चों के विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के दौरान मोहिनी को भी पीटकर घायल कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष की चांदमा ने तहरीर में बताया कि शकीला और बाबू अली के बच्चों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की गई। इसमें पुत्री अंगूरी समेत कई घायल हो गई। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।