{"_id":"58596f8b4f1c1b4218e393c0","slug":"dumper-collision-killed-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन के घर से बाइक लेकर अपने घर जा रहे युवक को डंपर ने सामने से टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
कानपुर देहात जिले की कोतवाली बिल्हौर गांव मुरादनगर निवासी शशि कुमार उर्फ गुड्डू (25) पुत्र रामचंद्र कटियार सोमवार को अपनी बहन को छोड़ने कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर आया था। बहन को छोड़ने के बाद शाम के समय वह शरीफापुर गांव में अपनी दूसरी बहन के यहां चला गया। मंगलवार को वह शरीफापुर गांव से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह बाइक लेकर बाइपास स्थित मानपुर चौराहा के निकट पहुंचा।
विज्ञापन
तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। इससे गुड्डू उछलकर खड्ड में जा गिरा। उसका हेलमेट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सिर व पैर में गंभीर चोटें लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। तत्काल उसे उठाकर जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना पर उसके परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मामले में अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन