{"_id":"6622c60a6bc1f5c5e30715c2","slug":"due-to-drunken-dispute-son-killed-his-father-with-a-brick-kannauj-news-c-214-1-knj1005-112131-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नशे में हुआ विवाद, पुत्र ने ईंट से की पिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नशे में हुआ विवाद, पुत्र ने ईंट से की पिता की हत्या
Sat, 20 Apr 2024 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 20 Apr 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
नजरापुर (तिर्वा)। शराब के नशे में हुए विवाद में युवक ने पिता पर ईंट से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छोटे बेटे ने बड़े भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बंशीपुर्वा गांव निवासी जसवंत वर्मा (50) के चार पुत्र हैं, जिसमें सबसे बड़ा दयाराम उर्फ सोनू, मोनू, गोपाल, सचिन हैं। गुरुवार की देर रात ढाई बजे दयाराम शराब के नशे में छोटे भाई सचिन को गाली-गलौज कर रहा था। पिता जसवंत ने गाली-गलौज का विरोध किया तो नाराज होकर सोनू मारपीट करने लगा और पास में रखी ईंट से पिता पर हमला कर दिया। इसमें पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता को घायल देख वहां मौजूद अन्य बेटे उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनू के छोटे भाई मोनू ने पुलिस को तहरीर देते हुए पिता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल जेपी गंगवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है।