फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   DM and SP visit Mahadevi Ghat to inspect security arrangements for Ganga Dussehra; issue strict instructions.

Kannauj News: गंगा दशहरा की सुरक्षा व्यवस्था परखने महादेवी घाट पहुंचे डीएम व एसपी, दिए कड़े निर्देश

Tue, 23 Jun 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
DM and SP visit Mahadevi Ghat to inspect security arrangements for Ganga Dussehra; issue strict instructions.
मानीमऊ, कन्नौज। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर महादेवी घाट पर स्नान के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सुरक्षा और शांति व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से महादेवी घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम-एसपी ने सबसे पहले गंगा नदी के जलस्तर और घाटों की स्थिति को देखा। डीएम ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नदी में बैरिकेडिंग और लाल झंडियां अनिवार्य रूप से लगाई जाएं, ताकि कोई भी श्रद्धालु अनजाने में गहरे पानी की तरफ न जा सके। इसके साथ ही, घाटों पर पर्याप्त संख्या में कुशल गोताखोरों और पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा है। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचते हुए कहा कि घाट परिसर और आस-पास के मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सादे कपड़ों में भी महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि जेब-कतरों और अराजक तत्वों पर नजर रखी जा सके। डीएम ने नगर पालिका और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि महिला श्रद्धालुओं के लिए घाट पर पर्याप्त संख्या में अस्थायी चेंजिंग रूम बनाए जाएं और पूरे घाट पर प्रकाश व साफ-सफाई की उत्तम व्यवस्था हो। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नवनीता रॉय, एएसपी अजय कुमार, सीओ सिटी कुलवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट
पार्किंग और चिकित्सा शिविर के दिए निर्देश
एसपी ने वाहनों के सुगम आवागमन के लिए घाट से कुछ दूरी पर बैरियर और व्यवस्थित पार्किंग स्थल बनाने के निर्देश दिए ताकि घाट पर जाम की स्थिति न बने। इसके साथ ही, स्वास्थ्य विभाग को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों की टीम, आवश्यक दवाओं और एंबुलेंस के साथ घाट पर मुस्तैद रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed