फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Distribution of assistive devices to the elderly on 15th

Kannauj News: वृद्धजनों को सहायक उपकरण का वितरण 15 को

Tue, 13 Feb 2024 03:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 13 Feb 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Distribution of assistive devices to the elderly on 15th
महोबा। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत जरूरतमंदों को 15 फरवरी को निशुल्क सहायक उपकरण मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि नवंबर माह में 60 साल से अधिक के ऊपर के लोगों को चिह्नित करने के लिए परीक्षण और चिह्नांकन शिविर लगाया गया था। तब जरूरतमंदों को चिह्नित किया गया था। गुरुवार को सेवायोजन सभागार में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान वृद्धजनों को व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी, कान की मशीन, वॉकर, सिलिकॉन तकिया, नी ब्रेस, स्पाइनल सपोर्ट, एलएस बेल्ट का वितरण भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर की ओर से किया जाएगा। उन्होंने परीक्षण शिविर से प्राप्त पर्ची व पहचान पत्र की छायाप्रति साथ लाने की अपील की है। (संवाद)

------------------
फिर छाई बदली, चलीं सर्द हवाएं, आज बूंदाबांदी के आसार
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सोमवार को आसमान में अधिकांश समय बदली छाई रही। इस दौरान 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं चलती रहीं। अधिकतम तापमान 22 जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के जानकारों ने आगामी दो दिन में हल्की बूंदाबांदी व बारिश की संभावना जताई है। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक एसपी सोनकर का कहना है कि सर्द हवाओं के कारण ठंडी बढ़ी है। पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी का असर यहां देखने को मिल रहा है। अभी दो-तीन मौसम ऐसा रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed