फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Disabled people got tricycle, faces lit up

Kannauj News: दिव्यांगाें को मिली ट्राई साइकिल, खिल उठे चेहरे

Sun, 10 Dec 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 10 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Disabled people got tricycle, faces lit up
कन्नौज। जिले के अलग-अलग हिस्साें से आए एक हजार से ज्यादा दिव्यांगों को उनकी जरूरत के सहायक उपकरण मिले। इस दौरान सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि अब जिले में कोई भी दिव्यांग कृत्रिम उपकरणों से वंचित नहीं रहेगा।
विज्ञापन

बोर्डिंंग ग्राउंड में शनिवार को हुए कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह संकल्प लिया है कि सभी दिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैशाखी, कान की मशीन वितरित की गई है, जो दिव्यांगजन वंचित रह गए हैं उनको भी जल्द ट्राई साइकिल व उपकरण प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान रसूलाबाद विधायक पूनम शंखवार, भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, भाजपा जिला प्रभारी इंद्रपाल पटेल, जिला महामंत्री सौरभ कटियार, रिया शाक्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि व संबंधित अधिकारी व लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस तरह बंटे उपकरण
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी तनुज त्रिपाठी ने बताया कि एल्मिको के सहयोग से हुए कार्यक्रम में 403 मोटर चालित तिपहिया साईकिल, 507 सामान्य तिपहिया साईकिल, 70 व्हील चेयर, 24 कान की मशीन के अलावा बैशाखी और फोल्डिंग चेयर भी दिव्यांगजनों को दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed