फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dilapidated schools should be repaired, and overhead power lines removed.

Kannauj News: जर्जर स्कूलों की मरम्मत कराकर हटवाई जाएं बिजली की लाइनें

Sat, 22 Aug 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated schools should be repaired, and overhead power lines removed.
तिर्वा। विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक और जूनियर स्कूलों की खराब स्थिति को लेकर सपाइयों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी वैशाली को सौंपा। इसमें स्कूलों की मरम्मत और बिजली लाइनों को हटवाने की मांग की गई।
विज्ञापन

लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अंशु पाल की अगुवाई में शुक्रवार को यह प्रदर्शन हुआ। सपाइयों ने ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र के कई प्राथमिक और जूनियर स्कूलों के भवन जर्जर हो चुके हैं। बारिश के दौरान स्कूल परिसरों में जलभराव से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को परेशानी होती है। इससे शिक्षण कार्य भी प्रभावित होता है। कई स्कूलों के ऊपर से एचटी लाइनें गुजर रही हैं। इससे बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। स्कूलों में सफाई कर्मियों की नियमित व्यवस्था न होने से गंदगी फैली रहती है।
विज्ञापन

ज्ञापन में स्कूलों की तत्काल मरम्मत और जीर्णोद्धार की मांग की गई। जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने को कहा गया। विद्युत लाइनों का सर्वे कराकर उन्हें स्थानांतरित करने के साथ हफ्ते में चार बार स्कूल में सफाई कराने की भी मांग की गई। इस दौरान जयकरन सिंह, इंद्रेश यादव, सत्येंद्र सिंह दोहरे, शिवाजी चक्रवर्ती, गोविंद कुशवाहा, सुधीर यादव, शिवपाल सिंह पाल, लाली यादव, दिनेश बाथम, सरिता दुबे, शशिकांत, अर्पित, रवि पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed