फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dengue in Balapir, more than 40 sick

बालापीर में डेंगू, 40 से ज्यादा बीमार

Wed, 18 Aug 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dengue in Balapir, more than 40 sick
शहर के बालापीर मोहल्ले में फैली गंदगी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर में मलेरिया और डेंगू पांव पसार रहा है। शहर के बालापीर मोहल्ले में 40 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हैं। इनमें कई को डेंगू है। बदलते मौसम की वजह से भी डेंगू तेजी से फैल रहा है। जिला अस्पताल में पिछले सप्ताह 15 जांचों में तीन डेंगू पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

शहर के बालापीर मोहल्ले में बुखार और डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। मरीजों में प्लेटलेट्स की कमी पाई गई है। मोहल्ले में गंदगी है। इलाकाई लोग इसे ही वजह मान रहे हैं। जिला अस्पताल में इलाज न मिल पाने पर मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु का कहना है कि जिला अस्पताल में डेंगू की पंद्रह लोगों ने जांच कराई है। तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं। अलग से वार्ड भी बनाया गया है। टीम भेजकर बालापीर मोहल्ले में बुखार से ग्रसित लोगों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed