{"_id":"6171b32b03490a07621b3fce","slug":"dengue-havoc-continues-youth-dies-25-positives-found-in-elisa-investigation-kannauj-news-knp659474388","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का कहर जारी, युवक की मौत, एलाइजा जांच में 25 पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का कहर जारी, युवक की मौत, एलाइजा जांच में 25 पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में डेंगू का कहर जारी है। बुधवार रात युवक की मौत हो गई। वहीं रैपिड टेस्ट किट से जांच में सात मरीजों में लक्षण मिले। एलाइजा जांच में 25 पॉजिटिव निकले।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कनपटियापुर निवासी गगन (22) पुत्र शंभूनाथ दोहरे एक सप्ताह से डेंगू की चपेट में थे। परिजनों ने दिल्ली के नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। बुधवार रात गगन की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं रैपिड टेस्ट किट में सात और एलाइजा की रिपोर्ट में 25 पॉजिटिव मिले हैं। जिला अस्पताल में किट से 308 और एलाइजा में 888 पॉजिटिव मिल चुके हैं। गुरुवार को 622 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इनमें 74 बुखार से पीड़ित मिले। 13 बुखार से पीड़ित मरीजों की रैपिड टेस्ट किट से जांच हुई। इनमें सात डेंगू पॉजिटिव मिले। सभी सैंपलों को एलाइजा के लिए तिर्वा मेडिकल कालेज भेजा गया है।
डॉक्टर बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मेडिकल कालेज तिर्वा से रिपोर्ट आई है। 25 डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। बेहरिन, गांधी नगर, हौदापुर्वा, दाईपुर, नसरापुर, जसौली, आसकरनपुर्वा, गंधरापुर, विशुनपुर टीला, लुधपुरी, अशोक नगर, टिड़ियापुर, राम नगर, मझगवां, अमोलर, खरगपुर, सुक्खापुर्वा, दौली खाती में कैंप लगाकर दवाएं बांटी गईं।