{"_id":"6aa2eee2a2c7ad7c6006e7a0","slug":"demand-to-survey-and-secure-dilapidated-buildings-and-hostels-kannauj-news-c-214-1-knj1008-155861-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: जर्जर भवनों और छात्रावासों का सर्वे कर सुरक्षित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: जर्जर भवनों और छात्रावासों का सर्वे कर सुरक्षित करने की मांग
विज्ञापन
कन्नौज। दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्र आवासीय परिसर धराशायी होने की घटना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने जिले में छात्र सुरक्षा को लेकर गुरुवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। मांग की कि जनपद में जर्जर भवनों का शीघ्र सर्वे और चिन्हांकन हो, छात्र पीजी और निजी छात्रावासों का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए।
ज्ञापन में मांग की गई कि बिना मानकों के चल रहे पीजी पर कार्रवाई हो और अधिक जोखिम वाले भवनों को खाली कराया जाए। पीजी और छात्रावासों का नियमित निरीक्षण, अनिवार्य सुरक्षा प्रमाण-पत्र और छात्रों के लिए शिकायत व आपात हेल्पलाइन की व्यवस्था हो। प्रांत एसएफडी सह-संयोजक दीपक वर्मा ने कहा, सत्य निकेतन की घटना ने स्पष्ट कर दिया है कि छात्र आवासों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
जिले में भी जर्जर भवनों और पीजी का शीघ्र सर्वे होना चाहिए। हादसे का इंतजार करने के बजाय प्रशासन को एहतियातन कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसी विद्यार्थी की जान जोखिम में न पड़े। जिला संगठन मंत्री ऋषभ बाथम ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। मानकों पर खरे न उतरने वाले भवनों पर तत्काल कार्रवाई हो और नियमित निरीक्षण की व्यवस्था बने। इस दौरान जिला संयोजक सक्षम गुप्ता, अभिनव, विजय, कशिश, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।