फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Demand to investigate the paper leak case under the supervision of the High Court

Kannauj News: पेपर लीक मामले की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में कराने की मांग

Mon, 26 Feb 2024 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 26 Feb 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Demand to investigate the paper leak case under the supervision of the High Court
कन्नौज। पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में आम आदमी पार्टी ने जांच की मांग की है। हाईकोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया कि एक ओर जहां यूपी में बेरोजगारी दर निरंतर बढ़ती जा रहीं हैं, वहीं दूसरी ओर बमुश्किल निकल रहीं भर्तियों के परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाते हैं। साथ ही नकल माफिया भी सक्रिय हो जाते हैं। 17 और 18 फरवरी को हुए भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया और कड़ी मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करने वाले लाखों परीक्षार्थियों के मेहनत पर पानी फिर गया। पूरे प्रदेश में युवाओं के जोरदार विरोध प्रदर्शन के दबाव में सरकार परीक्षा रद्द करती है।
विज्ञापन

सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण लगातार पेपर लीक हो रहे हैं और प्रतिभाओं के साथ अन्याय हों रहा हैं। पुलिस भर्ती और आरओ-एआरओ परीक्षा पेपर लीक की हाईकोर्ट की निगरानी में जांच कराई जाए। पेपर लीक करने वाले सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस भर्ती की परीक्षा को एक माह के भीतर कराया जाए। प्रदेश सरकार सुनिश्चित करें कि भविष्य में कोई पेपर लीक ना हो। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रकांत यादव समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed