फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   deevaar giree, majadoor kee maut, chhah ghaayal

दीवार गिरी, मजदूर की मौत, छह घायल

Mon, 02 Nov 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
deevaar giree, majadoor kee maut, chhah ghaayal
घायल रोहित का इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के मोहल्ला मौसमपुर अल्हड़ बड़ी लुधपुरी में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। छह लोग घायल हैं। मलबे से घायलों को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक मजदूर की हालत नाजुक देख कानपुर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गौरी शंकर मंदिर के पास मोहल्ला मौसमपुर अल्हड़ बड़ी लुधपुरी निवासी विजय कुमार मकान का निर्माण करा रहे हैं। सोमवार को 15 मजदूर काम कर रहे थे। कुछ मजदूर दीवार के पास मिट्टी का भराव कर रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे अचानक दीवार गिर गई। मलबे में रोहित कुमार वाल्मीकि(22) पुत्र बाबू, सोनू (38) पुत्र राजू, बीरू(19) पुत्र मुन्ना, रोहित(19) पुत्र छोटे, अजय, रामसेवक और विमलेश निवासीगण मौसमपुर अल्हड़ बड़ी लुधपुरी दीवार के मलबे में दबकर घायल हो गए। काम कर रहे अन्य मजदूरों व पड़ोसियों ने सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने रोहित कुमार वाल्मीकि को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने 19 वर्षीय मजदूर रोहित पुत्र छोटे की हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर कर दिया। सदर कोतवाल विकास राय ने बताया कि निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हुई है। छह लोग घायल हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed