{"_id":"5f9ef9f28ebc3e9bd85a0b13","slug":"decorating-market-for-decoration-market-buzzing-kannauj-news-knp591884285","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजना के लिए सजा बाजार, मार्केट गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजना के लिए सजा बाजार, मार्केट गुलजार
विज्ञापन
कन्नौज। सुहाग की मंगल कामना का पर्व ‘करवा चौथ’ बुधवार को मनाया जाएगा। इसके लिए बाजार सज गए हैं और महिलाओं की खरीददारी से बाजार गुलजार हैं।
पर्व को लेकर महिलाओं का उल्लास देखते ही बनता है। जहां एक ओर महिलाओं ने सजने-संवरने की तैयारियां कर ली है। उन्होंने इस दिन के लिए विशेष ड्रेस तैयार की है। उसकी मैचिंग के गहने खरीदे हैं और उसी डिजाइन के अनुरूप फुटवियर की व्यवस्था की है। वहीं, परंपराओं के निर्वहन में भी बाजार कहीं पीछे नहीं है। इस दिन सरगी में दी जाने वाली फेनी, मिठाइयों और अन्य सामग्री की बिक्री बाजार में जोरो पर हैं। सास अपनी बहू के लिए ‘सरगी’ की खरीददारी में जुटी हैं तो बहुएं भी कहां पीछे हैं। वे अपनी सास को उपहार देने के लिए तैयारी कर रही हैं।
रविवार को छुट्टी के दिन बाजार की चमक कुछ ज्यादा ही नजर आई। कपड़े, कॉस्मेटिक व आभूषणों से लेकर ब्यूटी पार्लरों में खासी चहलकदमी रही। महिलाएं भले ही आधुनिक हो जाएं लेकिन परंपराओं के निर्वहन में वो आज भी पारंपरिक हैं। यही कारण है कि करवाचौथ की मान्यता आधुनिकता के साथ बढ़ती जा रही है। अंतर बस इतना है कि अब इस पर्व को भी महिलाएं त्योहार की तरह उल्लास से मनाती हैं।
सुहागिन महिलाएं पति के लिए रखेंगी निर्जला व्रत
करवाचौथ में महिलाएं निर्जला व्रत रख जीवनसाथी की दीर्घायु की कामना करेंगी। पर्व के प्रति महिलाओं के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रविवार को बाजार में हर उम्र की महिला को मेहंदी लगवाते और शृंगार का सामान खरीदते देखा गया। नगर के प्रमुख चूड़ी वाली गली, मिठाई गली, रेलवे रोड, मकरंदनगर, सब्जी मंडी में दिन-भर जाम के हालात बने रहे। सराफा समेत साड़ी स्टोर, कॉस्मेटिक स्टोर में भीड़ का ये आलम था कि पैर रखने के लिए भी जगह नहीं थी।
विज्ञापन
सराफा बाजार में फैंसी बिछुए की मांग
करवा चौथ के लिए चांदी के करवे खरीदने के लिए महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई। किसी ने करवे तो किसी ने चांदी के लोटे खरीदे। इसके अलावा चांदी के फैंसी बिछुए व पायल की मांग ज्यादा रही।
साड़ी की दुकान में चहल-पहल
साड़ियों की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ देखी गई। इन दुकानों पर लाल रंग की साड़ी खरीदी गई। दिनभर महिलाओं ने करवाचौथ को पहने वाली साड़ी समेत अन्य शृंगार के सामान खरीदे।