फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Deadline expired, patchwork not done even on 10 percent roads

Kannauj News: समय सीमा समाप्त, 10 फीसदी सड़कों पर भी नहीं हुआ पैचवर्क

Mon, 14 Oct 2024 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Deadline expired, patchwork not done even on 10 percent roads
कन्नौज। मुख्यमंत्री के 10 अक्तूबर तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश भी पूरा नहीं किया। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए 25 फीसदी काम पूरा होना था। इसके सापेक्ष अभी तक 10 फीसदी काम भी पूरा नहीं हुआ है। स्थिति यह है कि अभी भी लोगों को खराब सड़कों से गुजरना पड़ रहा है। नगर पालिका प्रशासन और लोक निर्माण विभाग एक दूसरे पर गड्ढा मुक्त अभियान का ठीकरा फोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आदेश में संशोधन करते हुए इसे 31 अक्तूबर तक कर दिया गया, लेकिन 10 अक्तूबर तक 25 फीसदी काम पूरे होने की रिपोर्ट भी मांगी गई थी। नगर पालिका परिषद ने शहर के सभी 25 वार्डों में सर्वे कराया और सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का काम शुरू किया। पालिका की मानें तो शहर में अब कोई खराब सड़क नहीं है, जबकि हकीकत यह है कि मोहल्ला शेखपुरा, शेखाना, नटियाना, हाजी शरीफ से लुधपुरी जाने वाली सड़क, फूलमती मंदिर से लाखन तिराहा तक, पाटानाला से हाजीगंज ईदगाह तक, सरायमीरा में कृष्णानगर रोड, तिर्वा रोड से रेलवे स्टेशन तक, जीटी रोड से चौधरीसराय, मकरंदनगर रोड सहित कई सड़कें खराब स्थिति में हैं। गोलकुआं से मानपुर रोड की स्थिति यह है कि इसमें सैकड़ों गड्ढे हैं, जिनमें पानी भरा है। कई जगह नाला चोक होने के कारण जल निकासी नहीं हो पा रही है, जिसके कारण सड़कें जर्जर स्थिति में पहुंच गईं हैं।
विज्ञापन




कृष्णानगर मोहल्ले में स्थिति अधिक खराब

शहर के कृष्णानगर मोहल्ले में सीमेंटेड रोड पूरी तरह टूट गई है और लोगों को निकलने में दिक्कत हो रही है। यहां धीराताल की जल निकासी न होने के कारण सड़क टूट गई है। कई बार मोहल्ले के लोगों ने धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया फिर भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। मोहल्ले के अंदर भी गलियों की स्थिति दयनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोले अफसर



शहर के अंदर की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए पैचवर्क कराया गया है। कई सड़कें डूडा और पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आतीं हैं, जिसके लिए उन विभागों को सूचित किया गया है। कृष्णानगर के लिए अलग से बजट की मांग की गई है।


-श्यामेंद्र मोहन चौधरी, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका

--------------
शासन ने 31 अक्तूबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए साढ़े चार करोड़ रुपये का बजट मिला है। कार्ययोजना के आधार पर सभी सड़कों पर पैचवर्क का काम चल रहा है। कई सड़कों का नवीनीकरण भी कराया जाएगा।

- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed