{"_id":"6417544f9f8a7de606048544","slug":"dead-body-of-missing-businessman-found-in-farm-kannauj-news-c-12-1-132099-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लापता व्यापारी का खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लापता व्यापारी का खेत में मिला शव
Sun, 19 Mar 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
गुरसहायगंज। लापता व्यापारी का शव खेत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गुरसहायगंज कस्बा के मोहल्ला जीटी रोड शास्त्रीनगर निवासी मनोज गुप्ता (40) की जीटी रोड पर गिफ्ट हाउस की दुकान है। परिजनों के मुताबिक शनिवार को बाजार बंद रहने के कारण उन्होंने दुकान नहीं खोली और दोपहर बाद करीब तीन बजे से वह अचानक घर पर मोबाइल छोड़कर निकल गए। देर शाम तक उनके न लौटने पर उनके मित्रों और रिश्तेदारों से फोन कर पूछताछ की गई, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
रविवार की दोपहर पिता ने पुत्र के गायब होने की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जीटी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। इस बीच शाम करीब पांच मोहल्ला गोपाल नगर के करीब स्थित एक खेत में मनोज गुप्ता का शव पड़े होने की सूचना मिली। परिजन सहित कई लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
शिनाख्त के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि शव के पास चूहामार दवा का पैकेट मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।