फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   DDO reprimanded for negligence in making estimate

Kannauj News: इस्टीमेट बनाने में लापरवाही पर डीडीओ ने लगाई फटकार

Thu, 13 Jul 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 13 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
DDO reprimanded for negligence in making estimate
छिबरामऊ। खंड विकास कार्यालय के सभागार में हुई पंचायत सचिवों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में डीडीओ ने अपने कड़े तेवर दिखाए। इस्टीमेट बनाने में लापरवाही करने पर टीए व कायाकल्प के तहत कार्य पूरा न होने पर पंचायत सचिवों को कड़ी फटकार लगाई गई।
विज्ञापन


बुधवार को खंड विकास कार्यालय में हुई बैठक में डीडीओ नरेंद्र देव द्विवेदी ने पंचायत सचिवों को निर्देश दिए गए कि निर्माणाधीन गोवंश आश्रय स्थल को जल्द पूरा करें, इसके अलावा प्रत्येक ग्राम पंचायत में गोशाला खोलने के लिए प्रयास करें। कायाकल्प के तहत चिन्हित विद्यालयों में टाइलीकरण व बाउंड्रीवॉल का कार्य जल्द से जल्द पूरा करें।
विज्ञापन

इसके अलावा जो आवास पूरे होने चुके हैं, उनकी जिओ टैगिंग कराएं और मनरेगा के तहत श्रमिकों के आधार को लिंक कराएं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान में सचिव कोई लापरवाही न बरतें। पौधे सिर्फ लगाना ही नहीं है उनके बचाव व उनको नियमित पानी देने की व्यवस्था भी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संयुक्त बीडीओ अनिल कुमार, एडीओ पंचायत यशकरन सिंह, संजीव कुमार शर्मा, मनोज कुमार, अमीषा पटेल सहित कई पंचायत सचिव मौजूद रहे।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed