{"_id":"6a36d4d30cdff870dd0a9f99","slug":"dcm-driver-takes-his-own-life-after-dispute-with-wife-kannauj-news-c-214-1-knj1008-151159-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पत्नी से विवाद के बाद डीसीएम चालक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पत्नी से विवाद के बाद डीसीएम चालक ने जान दी
विज्ञापन
मानीमऊ। पत्नी से झगड़ा कर डीसीएम चालक ने शनिवार को जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया।
सदर कोतवाली के उदैतापुर निवासी मोहम्मद आबिद (40) डीसीएम चालक था। मानीमऊ बाजार से एक युवक को घर भेज कर पत्नी से 500 रुपये और मोबाइल मंगवाया। कुछ समय बाद पत्नी गुड्डी वहां पहुंच गई और दोनों में कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हुई और पत्नी उसे लेकर घर चली गई। इसके बाद दोनों में दोबारा झगड़ा हो गया। बताया गया कि वह दोबारा मानीमऊ बाजार आया और नेशनल हाईवे के किनारे पेड़ के नीचे बैठ कर जहर खा लिया। वहां पर मौजूद लोगों को पता चला तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान शाम करीब चार बजे उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में चीख पुकार मच गई। उसके एक पुत्री और एक पुत्र है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।