{"_id":"672668e8034289b35706d66f","slug":"dcm-driver-dies-after-being-hit-by-train-kannauj-news-c-214-1-knj1006-120620-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रेन की चपेट में आने से डीसीएम चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रेन की चपेट में आने से डीसीएम चालक की मौत
विज्ञापन
मानीमऊ। दिल्ली से कानपुर जा रही हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक डीसीएम चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रेलवे लाइन को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया था। इस हादसे से ड्राइवर के परिजनों में कोहराम मचा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मानीमऊ निवासी मोहम्मद इरशाद उर्फ पप्पू (50) घर जा रहा था। बताया गया कि वह मखदूमापुर स्थित निवास के लिए रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी अचानक हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। हादसे में इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई। इरशाद पेशे से डीसीएम चालक थे और दीपावली के बाद किसी काम से बाहर गए थे। उनका घर रेलवे लाइन से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। घटना की जानकारी मिलते ही मानीमऊ चौकी पुलिस व रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। इरशाद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इरशाद के दो बेटियां और दो बेटे हैं। उन्होंने एक बेटी की शादी कर दी है, जबकि तीन बच्चों की शादी शेष है।