{"_id":"646e549c4e53d6fd680e4dcb","slug":"crossing-closed-due-to-track-repair-stray-ambulance-kannauj-news-c-12-1-250907-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रैक मरम्मत से बंद रही क्रॉसिंग, भटकी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रैक मरम्मत से बंद रही क्रॉसिंग, भटकी एंबुलेंस
Wed, 24 May 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 24 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
गुरसहायगंज। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने और उसकी जानकारी न होने से दिनभर लोगों को परेशान होना पड़ा। जानकारी के अभाव और पुलिस की लचर व्यवस्था के चलते बड़ी संख्या में छोटी-गाड़ियां क्रॉसिंग तक पहुंच गईं। बाद में उन्हें वापस होना पड़ा। एंबुलेंस को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ा और उसे भी वापस होना पड़ा।
दरअसल, गुरसहायगंज में रेलवे ट्रैक मरम्मत होने के कारण बुधवार को भी पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग फाटक बंद रही। पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन के लिए कोई व्यवस्था नहीं की। इस कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते 23 मई से रेलवे क्रॉसिंग फाटक बंद है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
आज भी बंद रहेगी रेलवे क्रॉसिंग
रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का काम करवा रहे हैं अवर अभियंता कौशिक राज ने बताया कि 23, 24 और 25 मई को पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग फाटक बंद रहने की सूचना कोतवाली पुलिस को लिखित रूप से दी गई है। पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन नहीं किया। इस कारण वाहन रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि 25 मई को भी रेलवे बंद रहेगी और यहां पर प्लास्टिक शीट बिछाई जाएगी जिससे वाहनों को निकलने में परेशानी ना हो।