फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth killed, three arrested

युवक की हत्या, तीन लोग गिरफ्तार

Thu, 12 May 2016 12:06 AM IST
Updated Thu, 12 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, three arrested
घटनास्थल पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बे के पठकाना मोहल्ले में एक युवक की हत्या कर शव मक्के के खेत में फेंक दिया गया। युवक का लिंग भी धारदार हथियार से काटा गया था। मृतक के छोटे भाई ने तीन चचेरे भाइयों के खिलाफ जमीन की रंजिश में हत्या किए जाने की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को हत्या के पीछे अवैध संबंधों का भी शक है। पत्नी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पठकाना मोहल्ले के ब्रजेश पाठक (40) उर्फ भूरा पुत्र विमल पाठक अपनी पत्नी रंजना (30), पुत्र कृष्णा (08) और राज (05) के साथ अलग मकान में रहते थे। बुधवार सुबह गांववालों ने एक खेत में उनका शव देख पत्नी रंजना को सूचना दी। रंजना ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर आए अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष शाक्य और गुरसहायगंज कोतवाल अशोक धर पांडेय को रंजना ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े आठ बजे उसका पति किसी काम के सिलसिले में पड़ोस में जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन


कुछ देर इंतजार करने के बाद वह सो गई। बुधवार सुबह पति का शव खेत में पड़ा होने की उसे गांववालों से मिली। मौके पर पुलिस के अलावा फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की, पर हत्यारों के बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिला। डाग स्क्वाएड भी मृतक के घर से मक्के के खेत तक गया और लौट आया। देर शाम मृतक के छोटे भाई सोनू पाठक ने चाचा के लड़के बुंदेल पाठक, पुनीत पाठक, नारायण पाठक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस रंजना को भी पूछताछ के लिए साथ ले गई है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि जांच कराई जा रही है। शरीर में कई चोटों के निशान हैं। गुप्तांग भी काटा गया है। शव ही हालत देखकर लगता है कि हत्या करीब 12 घंटे पहले की गई है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्यारे शीघ्र ही गिरफ्त में होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed