{"_id":"57b751b24f1c1b73156eb1fe","slug":"three-electric-wire-fell-on-the-innocent-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मासूमों पर गिरा बिजली का तार, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन मासूमों पर गिरा बिजली का तार, एक की मौत
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
अंजली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गधोलिया गांव के मजरा तिगड़ा में झूलता बिजली का तार तीन मासूम बच्चियों पर गिर गया। एक बच्ची ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों बच्चियों का इलाज सीएचसी गुरसहायगंज में चल रहा है। क्षेत्र के गांव गधोलिया के मजरा तिगड़ा में बिजली विभाग के झूलते तार मुसीबत बने हुए हैं।
शुक्रवार सुबह गांव के अवधेश कुमार की पुत्री रन्नो (10), अंजली (9) पुत्री स्वतंत्र सिंह और सुनीत (8) पुत्र मुनीष रास्ते से गुजर रहे थे। तभी बिजली का तार टूटकर उनके ऊपर आ गिरा। करंट लग जाने से तीनों मासूम बुरी तरह से झुलस गए। रन्नो ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि ग्रामीण अन्य अंजली और सुनीत को सीएचसी गुरसहायगंज में लाया गया। मासूम की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है।
इधर घटना की सूचना पर गुरसहायगंज कोतवाती पुलिस भी मौके पर पहुंची। हल्का चौकी इंचार्ज दरोगा जितेंद्र सिंह यादव ने रन्नो का पंचनामा भरा और शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।