फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The young man took a CBI Bhopal

युवक को भोपाल उठा ले गई सीबीआई

Mon, 30 Jan 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Mon, 30 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
The young man took a CBI Bhopal
पुलिस - फोटो : amar ujala

थाना तालग्राम क्षेत्र के मझैया में भोपाल पुलिस भर्ती घोटाले की आंच गांव तक पहुंच गई है। सीबीआई अधिकारी रविवार रात युवक को अपने साथ भोपाल ले गए हैं। सोमवार को सीबीआई ने युवक से पूछताछ की है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के भोपाल जनपद में 2012 में पुलिस भर्ती का घोटाला सामने आया था। सीबीआई अधिकारी ने बताया कि व्यापम घोटाले से इस भर्ती के तार जुड़े हुए हैं। जांच कर रही सीबीआई भी घोटाले में लिप्त लोगों पर शिकंजा कसती जा रही है।
विज्ञापन


थाना तालग्राम के बनियानी गांव का बर्खास्त सिपाही अवधेश जेल जा चुका है। उसके पास मझैया गांव के प्रताप पुत्र मदन लाल की आईडी से प्राप्त सिम कार्ड मिला था। जो फर्जीवाड़े में उपयोग में लाया गया था। यह सिम तालग्राम के सूरज टेलीकाम से खरीदा गया था। अधिकारियों ने सूरज टेलीकाम से पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी आधार पर मझैया गांव निवासी प्रताप पुत्र मदनलाल को सीबीआई अधिकारी भोपाल ले गए हैं। सीबीआई अधिकारी ने बताया कि युवक को पूछताछ के लिए भोपाल लाए हैं। सीबीआई टीम की जांच के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं ग्रामीणों ने टेलीकाम सेंटरों पर अवैध रूप से आईडी का प्रयोग कर दूसरों के हाथों सिम बेचने की बात कही है। अधिकारियों ने टेलीकाम की दुकानों पर भी छापामार कर जांच किए जाने की आवश्यकता बताई है।


वहीं, तालग्राम में सूरज टेलीकाम के प्रोपराइटर सूरज प्रसाद का कहना है कि उक्त युवक ने अपनी आईडी से मोबाइल सिम खरीदा था। इसके बाद उसने सिम किसको दिया, कहां गया उसे कोई जानकारी नहीं है और न ही कुछ लेना देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed