फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The two sides firing and stone pelting, five injured

दो पक्षों में फायरिंग और पथराव, पांच घायल

Mon, 15 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Mon, 15 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
The two sides firing and stone pelting, five injured
विकलांग युवक से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
कस्बे में नगर पंचायत की दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में ईंट-पत्थर चले और फायरिंग हुई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। घायलों को गुरसहायगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। गोली लगने से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कस्बे में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा समधन में नगर पालिका की दुकान को लेकर रविवार सुबह 8 बजे पहले रास्ते में विवाद हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्ष अपने दरवाजे पर पहुंच गए। जहां गाली-गलौज के साथ मारपीट और पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसी बीच फायरिंग होने से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घरों के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। करीब एक घंटे तक बवाल चलता रहा। सूचना पर एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य, सदर सीओ सदर अंबरीष सिंह भदौरिया, गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी संतोष अवस्थी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


पुलिस को आया देख हमलावर मौके से भाग निकले। गोली लगने से नावेद (23) पुत्र यूनुस गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें गुरसहायगंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके साथ एक पक्ष के नावेद के अलावा शहनवाज (40) पुत्र अलीदराज, नफीस पुत्र यूनुस व दूसरे पक्ष के वासिद (24) पुत्र खालिद व नूर आलम (28) पुत्र जुवैर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को गुरसहायगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है।   कस्बे में तनाव की स्थित बनी हुई है। इसको लेकर भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने फायरिंग व पथराव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed