{"_id":"575326804f1c1b2a46108bd0","slug":"thatched-bungalow-fire-burns-seven-cattle","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूस बंगले में आग, सात मवेशी जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फूस बंगले में आग, सात मवेशी जले
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
आग के बाद राख के ढेर में बदल गया फूस बंगला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के शरीफपुर गांव में दोपहर एक बजे अचानक लगी आग से फूस बंगला जलकर राख हो गया। बंगले में बंधे सात मवेशी भी आग में जल गए, जिनमें से तीन की मौत हो गई। आग बुझाने में दो भाई भी झुलस गए। शरीफपुर निवासी गोविंद सिंह पुत्र किशनपाल के फूस बंगला में शनिवार की दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय बंगले में गाय और भैंस समेत कुल सात मवेशी बंधे थे। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण उस ओर दौड़ पड़े।
किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया गया। जब तक आग बुझाई जाती तब तक फूस बंगले में रखा गृहस्थी का सभी सामान, चारा काटने की मशीन जल गई। बंगले में बंधे सात मवेशी भी आग की चपेट में आ गए। आग बुझाने का प्रयास में गोविंद के भाई शीटू और सर्वेंद्र भी झुलस गए। जब तक आग बुझती तब तक अहिबरन पुत्र कल्यान सिंह के भूसे के कूप को भी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी संतोष बाजपेई मौके पर पहुंचे।
ग्राम प्रधान रामपाल सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल रामेंद्र सिंह को सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे लेखपाल ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया। आग में एक गाय समेत तीन मवेशियों की मौत हो गई, जबकि अन्य मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंचे सौरिख के पशु चिकित्साधिकारी डा. अशोक कुमार पटेल ने घायल मवेशियों का उपचार किया।