फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   roadways bus rammed into truck claimed life, 11 injured

खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज बस, एक की मौत, 11 घायल

Fri, 22 Jun 2018 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सौरिख (कन्नौज)।
अमर उजाला ब्यूरो सौरिख (कन्नौज)। Updated Fri, 22 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
roadways bus rammed into truck claimed life, 11 injured
एंबुलेंस के अंदर घायल का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : amarujala
सौरिख (कन्नौज)।
विज्ञापन

कन्नौज-औरैया सीमा पर ग्राम देवीपुर के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस में सवार एक युवक मौत हो गई जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। करीब एक दर्जन अन्य लोग भी घायल हैं। मृत युवक की पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बेल्थरा डिपो की रोडवेज बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। हादसा शुक्रवार तड़के करीब चार बजे हुआ।  
 कन्नौज के सौरिख और औरैया के थाना एरवाकटरा के बीच उमरैन चौकी के पास ग्राम देवीपुर के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार तड़के करीब चार बजे बिहार से दिल्ली जा रही रोडवेज बस खड़े ट्रक में जा घुसी। बताया जा रहा है कि हादसा चालक को झपकी आने से हुआ। भिड़ंत होते ही बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। जानकारी होते ही पुलिस और एनसीसी प्लांट की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को पुलिस ने सौरिख सीएचसी भिजवाया। हादसे में बस सवार जिला अंबेडकर नगर की तहसील जलालपुर के गांव शाहपुर फिरोजपुर निवासी इंद्रेश मौर्या (33) पुत्र कमलापति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी नीलू मौर्या (26) समेत जनपद मऊ निवासी परिचालक रंजीत कुमार (45) पुत्र शारदा, नीलेश यादव (15) पुत्र मंगल, सुनील कुमार विश्वकर्मा (28) पुत्र प्रवंत शर्मा, माला (10) पुत्री मंगल सिंह, जनपद मऊ के कस्बा घोसी निवासी रजत कुमार (25) पुत्र विजय, जनपद बलिया निवासी रंजीत कुमार (32) पुत्र रामअवध, नोएडा निवासी श्रवण कुमार (35) पुत्र राजेंद्र शर्मा, जनपद अंबेडकरनगर निवासी देवकांत यादव (20) पुत्र पुष्पराज, जनपद आजमगढ़ निवासी नायक रिंकू (38) पुत्र वेदनाथ, दिल्ली के शास्त्रीनगर निवासी सपना (20) पुत्री रामवचन गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक इंद्रेेश का सात साल का बेटा प्रमेश बाल-बाल बच गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामूली रूप से घायल करीब एक दर्जन यात्री मरहम-पट्टी कराकर अपने गंतव्य को रवाना हो गए। सौरिख पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम करीब पांच बजे मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सौरिख एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसा कन्नौज और औरैया जिले की सीमा पर हुआ है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक फरार
सौरिख। एक्सप्रेस-वे पर जैसे ही हादसा हुआ, रोडवेज की बेल्थरा डिपो की बस का चालक अजय प्रताप पुत्र कैलाशनाथ निवासी जिला मऊ के कस्बा घौस मौके से फरार हो गया। लोगों के मुताबिक हादसे में चालक को भी चोटें आई थीं। इसके बाद भी वह भाग निकला। बस के परिचालक रंजित पुत्र शारदा प्रताप को भी चोटें आई हैं। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज तिर्वा ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीखपुकार सुन दौड़ पड़े ग्रामीण
सौरिख। एक्सप्रेस-वे पर तड़के करीब चार बजे तेज धमाके के साथ जैसे ही रोडवेज बस ट्रक से टकराई। वैसे ही बस में सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। रोने-चीखने की आवाज सुन ग्राम देवीपुर के लोग मौके पर पहुंच गए। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक ग्रामीणों ने बस में फंसे घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। थोड़ी ही देर में यूपी 100 व थाना पुलिस के साथ एनसीसी प्लांट के पेट्रोलिंग वाहन समेत एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को सौरिख सीएचसी भिजवाया।

बीटीसी कर रही पत्नी को छोड़ने जा रहा था इंद्रेश
सौरिख। हादसे में जान गंवाने वाला इंद्रेश मौर्या दिल्ली के मॉल में स्टोर कीपर की नौकरी करता है। पत्नी नीलू मेरठ के एक कालेज से बीटीसी की पढ़ाई कर रही है। छुट्टियों में इंद्रेश पत्नी और बेटे के साथ घर गया था। गुरुवार शाम को इंद्रेश अंबेडकर नगर स्थित घर से निकला था। पत्नी और बेटे को मेरठ में छोड़ने के बाद उसे दिल्ली जाना था लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया।

अपना दर्द भूलकर पति की सलामती की दुआ करती रही नीलू
सौरिख। हादसे में नीलू के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है जहां हालत गंभीर बनी हुई है। नीलू की स्थिति को देखते हुए उसे पति की मौत की जानकारी नहीं दी गई। बस इतना बताया गया कि इंद्रेश को कुछ चोटें आईं हैं। यह पता चलते ही नीलू अपना दर्द भूलकर पति की सलामती की भगवान से दुआ करने लगी। जो भी डाक्टर या नर्स उसके पास पहुंचता, उससे भी पति के लिए दुआ करने की बात कहती।

मां-बाप से अलग रो-रोकर बेहाल हुआ प्रमेश
सौरिख। सात साल के प्रमेश के पिता इंद्रेश की हादसे में मौत हो गई और मां गंभीर हालत में भर्ती है। ऐसे में उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मेडिकल कालेज की नर्स और डाक्टर उसे दिन भर बहलाते रहे और चुप कराने का प्रयास करते रहे। लेकिन रह-रहकर वह मां और पिता को यादकर रोने लगता। शाम को पहुंचे परिजन उसे अपने साथ ले गए।


हादसे के वक्त बस में थीं करीब 35 सवारियां
सौरिख। हादसे के वक्त रोडवेज बस में करीब 35 सवारियां थीं। लंबा सफर तय करते हुए आ रहे यात्री अपनी-अपनी सीट पर सोए हुए थे। तभी चीखपुकार मच गई। चालक की जरा सी लापरवाही ने एक की जान ले ली और कई की जिंदगी संकट में डाल दी। इंद्रेश का तो हंसता खेलता परिवार ही उजड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed