{"_id":"6a93180ab909d1e76d0b3e0a","slug":"woman-returning-home-with-vegetables-struck-and-killed-by-pickup-truck-hapur-news-c-135-1-hpr1001-147468-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सब्जी लेकर घर लौट रही महिला को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सब्जी लेकर घर लौट रही महिला को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
कोटला मेवातियान में हंगामा करते लोग। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला कोटला मेवातियान मोड के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रही 45 वर्षीय मुन्नी निवासी मोहल्ला कोटला मेवातियान को टक्कर मार दी।
हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन व मोहल्ले के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। भीड़ को देख चालक पिकअप छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए।
पुलिस के अनुसार मुन्नी शनिवार की रात सब्जी खरीदने बाजार गई थीं। सब्जी लेकर वह पैदल घर लौट रही थीं। बुलंदशहर रोड पुरानी चुंगी स्थित मोहल्ला कोटला मेवातियान मोड के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार पिकअप ने उनमें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर परिजन व मोहल्लेवासी दुर्घटनास्थल पर एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे।
हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान पुलिस बज के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों व मोहल्लेवासियों समझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद पुलिस के समझाने पर परिजन व मोहल्लेवासी शांत हुए।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक पिकअप को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब फरार चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता रोहताश मजदूरी का कार्य करते हैं। उनके तीन पुत्र व एक पुत्री है।
महिला की मौत पर पति व चारों बच्चों को रो रोकर बुरा हाल था।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि हादसे के संबंध में पुलिस को परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।