{"_id":"597cd8eb4f1c1ba3168b486c","slug":"rape-with-eight-year-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के साथ रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम के साथ रेप
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
minor rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी आठ साल की मासूम संग शनिवार की रात युवक ने रेप किया। यूपी 100 डायल पुलिस उसे लेकर सौ शैय्या पहुंची, वहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी को भी रात में ही गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एक गांव निवासी आठ साल की मासूम संग शनिवार की रात परिजनों संग दरवाजे पर सो रही थी। रात में साढ़े दस बजे पड़ोसी राहुल कठेरिया (25) उसे गोदी में उठा ले गया और पड़ोस स्थित खेत में रेप किया। घरवालों ने थोड़ी में बाद देखा तो मासूम को चारपाई पर न पाकर वे उसे आसपास ढूंढने लगे। तभी मासूम का शोर सून परिजन उस दिशा में दौड़े, तो हाथ से मुंह दबाए था। लोगों को अपनी ओर आता देख वह भाग गया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 डायल मासूम को लेकर सौ शैय्या अस्पताल पहुंची। दूसरी तरफ कोतवाली से फोर्स पहुंचा। ग्रामीणों ने उसे पहचान लिया था। फोर्स ने ग्रामीणों की मदद से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उधर, पीड़िता को सौ शैय्या अस्पताल से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी राहुल कठेरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन