{"_id":"6a904d7882f46050cf090199","slug":"clash-between-brothers-in-law-six-youths-booked-for-disturbing-the-peace-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106342-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जीजा-सालों में मारपीट, छह युवकों का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जीजा-सालों में मारपीट, छह युवकों का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दौराला-समौली मार्ग स्थित बंगला कॉलोनी निवासी विमल का बृहस्पतिवार रात पत्नी ललिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद ललिता ने अपने मायके वालों को फोन कर जानकारी दी। सूचना पर थाना सरधना क्षेत्र के सलावा निवासी उसके मायके वाले मौके पर पहुंचे और विमल के साथ गाली - गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मारपीट में विमल घायल हो गया। किसी तरह आरोपियों से बचकर विमल ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए छह लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने घायल विमल को दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिलाया।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले में सलावा निवासी सुधांशु, लविश, सुधीर, विमल, वाशु और लविश कुमार के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए सभी का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया।