फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   26,000 missing from vehicle; driver accused of snatching an earring.

Meerut News: गाड़ी से 26 हजार रुपये गायब, चालक पर झुमका झपटने का आरोप

Thu, 27 Aug 2026 08:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
26,000 missing from vehicle; driver accused of snatching an earring.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। मछरी गांव के प्रधान की गाड़ी से 26 हजार रुपये गायब होने और चालक द्वारा उनकी पत्नी से मारपीट कर झुमका झपटकर ले जाने का मामला सामने आया है। प्रधान ने आरोपी चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मछरी गांव के प्रधान गुरविंदर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मटौर गांव निवासी अंशुल उनके यहां गाड़ी चलाता था। 26 अगस्त को वह पुत्रवधू को चिकित्सक के पास ले जाने के लिए गाड़ी लेने पहुंचे। गाड़ी में रखे करीब 26 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने अंशुल से रुपये के बारे में पूछा तो वह वहां से भागने लगा। प्रधान की पत्नी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट करते हुए धक्का दे दिया और भाग निकला। आरोप है कि इस दौरान अंशुल प्रधान की पत्नी के कान का एक झुमका भी झपटकर ले गया। प्रधान ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed