{"_id":"589e02404f1c1b2b6237859f","slug":"police-pursued-nomadic-castes","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने घुमंतू जाति के लोगों को खदेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने घुमंतू जाति के लोगों को खदेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Fri, 10 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमोलर थाना क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने घुमंतू जाति के लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। रसूलाबाद के समीप दो दर्जन घुमंतू जाति के लोगों को पुलिस ने डेरा डालने से रोक दिया है। विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस को अपराधियों, उपद्रवियों के साथ क्षेत्र में रोहिली, रसूलाबाद, मवैया, ताहपुर के समीप कभी-कभी डेरा डालने वाले घुमंतू जाति के लोगों पर भी निगाह लगी है। घुमंतू जाति के लोगों से क्षेत्र में वारदात की आशंका है।
शुक्रवार को दो टेंपो पर सवार होकर पहुंचे घुमंतू जाति के लोगों को गांव के समीप डेरा डालने से मना करते हुए पुलिस ने भगा दिया है। थानाध्यक्ष तालग्राम आरपी पांडेय ने बताया कि चुनाव के चलते सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बाहरी लोगों को क्षेत्र में न रुकने की हिदायत दी गई है।