{"_id":"56e9a5d94f1c1b5e718b4711","slug":"police-encounter-bullies","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़, सिपाही समेत चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़, सिपाही समेत चार घायल
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
बदमाश राहुल
- फोटो : amau ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मढ़पुरा में बुधवार देर रात जमकर बवाल हुआ। बदमाशों एवं पुलिस की मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक सिपाही और एक ग्रामीण घायल हो गए। फायरिंग के बाद लामबंद हुए ग्रामीणोें ने दो बदमाशों को दबोच लिया और पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से बदमाशों को छुड़ाने की कोशिश की तो गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें एसपी, एएसपी, सीओ समेत अन्य पुलिसकर्मी चुटहिल हो गए। हालांकि एसपी दिनेश कुमार पी का दावा है कि बदमाश भी मुठभेड़ के दौरान ही घायल हुए हैं।
दो टीचरों एवं दंपति के साथ हुई लूट की वारदात के बाद बुधवार शाम एसपी दिनेश कुमार पी इंदरगढ़ थाने पहुंचे। वह एएसपी, सीओ व थानाध्यक्ष के साथ मामले को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच अपाचे बाइक से बदमाशोें के जाने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मरहाला तिराहे पर बाइक सवारों को रोकने का प्रयास। बाइक सवार तीनों बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस जीप ने उनका पीछा किया।
मढ़पुरा गांव के बाहर दुर्गा मंदिर के पास बदमाश बाइक छोड़कर पैदल गांव की गलियों भागे। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फिर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली सिपाही संतोष कुमार के सिर में एवं ग्रामीण कप्तान जाटव के कंधे में लग गई। दोनों को आनन- फानन अस्पताल भेजा गया। दो लोगों को गोली लगने से गुस्साए ग्रामीणोें ने भी पुलिस के साथ घेराबंदी कर ली और सतीश चंद्र सविता के मकान में घुसे दो बदमाशों को धर दबोचा।
विज्ञापन
ग्रामीण बदमाशोें की लाठी-डंडों व सरियों से पिटाई शुरू कर दी। जबकि एक बदमाश अंधेरे में भाग निकला। बदमाशों को जान से मार देने पर उतारू भीड़ को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो गुस्साए ग्रामीण पुलिस पर भी पथराव करने लगे। पथराव के दौरान एसपी, एएसपी, सीओ समेत अन्य पुलिसकर्मी भी चुटहिल हो गए। ग्रामीणों को उग्र देख पुलिस ने भी लाठियां फटकारना शुरू किया। भीड़ के तितर-वितर होने पर दोनों बदमाशों को जीप में बैठाकर थाने भेजा गया।
एसपी ने ग्रामीणोें को बदमाशोें के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। तब जाकर लोग शांत हुए। बदमाशों की बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वह पकड़े गए बदमाशों को ग्रामीणों के बीच से किसी अज्ञात स्थान पर ले गई है। देर रात घटनास्थल पर तिर्वा, ठठिया, इंदरगढ़ समेत अन्य थानों की फोर्स डटी रही। देर रात एसपी ने दावा किया कि दोनोें बदमाश भी पुलिस की गोली से ही घायल हुए हैं।