फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Neighbors had committed murder after child abuse

पड़ोसी ने की थी बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या

Fri, 24 Mar 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Fri, 24 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Neighbors had committed murder after child abuse
पुलिस कार्यालय में खुलासा करते एसपी दिनेश कुमार पी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुत्थी सुलझा दी। पड़ोस में रहने वाले युवक ने वारदात को अंजाम दिया था। खुद को बचाने के लिए पुलिस अधिकारियों और परिजनों को गुमराह करता रहा।  

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव डेंगनपुरवा निवासी विजय कुमार की 10 वर्षीय पुत्री रागिनी का 15 मार्च को अपहरण हो गया था। 19 मार्च को गांव के बाहर गेहूं के खेत में क्षतविक्षत शव मिला था। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी प्रमोद पुत्र सुदामा को गिरफ्तार कर पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश किया। एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि आरोपी प्रमोद, मृतका के घर के पास रहता है। बेर तोड़ते समय आरोपी ने बालिका को अगवा कर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बालिका के परिजनों समेत पुलिस को करता रहा गुमराह
दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या कर घर आने के बाद प्रमोद सीधे बालिका के परिजनों के साथ बैठकर बातचीत करने लगा था। काफी देर तक बालिका के घर न लौटने पर परिजनों के साथ खेतों की ओर तलाशने के लिए वह सबसे आगे-आगे चल रहा था। शव मिलने के बाद वह पुलिस के खिलाफ लोगों को भड़का कर आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहा था। जिससे उस पर कोई शक न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह हुआ खुलासा
कन्नौज। बालिका को अगवा करने के दौरान आरोपी प्रमोद मुंह को अगौछा बांधे था। इसलिए अन्य बच्चे उसे ठीक तरह से पहचान नहीं पाए। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी प्रमोद, बालिका के घर पहुंच जाता था। पुलिस की पूछताछ के बाद वह परिजनों से जानकारी करता था। इसके अलावा आरोपी पड़ोसी गांव के कुछ लोगों को फंसाने के लिए भी बालिका के परिजनों पर दबाव बनाता था। खेत में शव मिलने के बाद प्रमोद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए शव भी पुलिस को उठाने नहीं दे रहा था। कई तथ्यों को परखने के बाद स्वाट ने प्रमोद कुमार को हिरासत में ले लिया। इस दौरान उसके कपड़ों में खून के धब्बे लगे मिले। पुलिस की सख्त पूछताछ श्के बाद उसने गुनाह कबूल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed