फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jameen ke vivaad mein bhaajapa mandal adhyaksh ko peeta

जमीन के विवाद में भाजपा मंडल अध्यक्ष को पीटा

Wed, 27 Jun 2018 11:41 PM IST
kannauj
kannauj Updated Wed, 27 Jun 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
jameen ke vivaad mein bhaajapa mandal adhyaksh ko peeta
fight
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज। पल्टेपुर्वा गांव में जमीन के विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। भाजपा नेता की भूमि की पैमाइश करने एसडीएम के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम से क्षेत्रीय लोगों ने अभद्रता की। विरोध करने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित उनके चार परिजनों को बुरी तरह पीटा। मामले में भाजपा नेता की तहरीर पर आधा दर्जन नामजद सहित 25 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना क्षेत्र के कस्बा ठठिया निवासी शैलेंद्र अग्निहोत्री उर्फ राजू पुत्र नंदकिशोर ने पल्टेपुर्वा गांव निवासी अमर सिंह यादव की भूमि पंप खोलने के लिए खरीदी थी। बुधवार की दोपहर बारह बजे वह उप जिलाधिकारी तिर्वा रामदास, कानूनगो श्रीकृष्ण तिवारी व लेखपाल सुभाष को लेकर भूमि पैमाइश करने पहुंचे। राजस्व टीम भूमि की पैमाइश कर रही थी, इसी दौरान पल्टेपुर्वा गांव निवासी अमर सिंह यादव, राजू यादव, पिंटू यादव, शेरू यादव सहित 25 लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। भूमि पैमाइश कर रही राजस्व टीम व उप जिलाधिकारी से अभद्रता करने लगे। तभी भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन अग्निहोत्री व उनके चार परिजनों ने विरोधियों को मना किया। इस पर सभी ने एकजुट होकर भाजपा नेता व उनके परिजनों की जमकर पिटाई शुरू कर दी। मारपीट होते देख उप जिलाधिकारी राजस्व टीम के साथ मौके से खिसक लिए। किसी तरह जान बचाकर भाजपा नेता अपने परिजनों के साथ ठठिया थाने पहुंचे। मामले की जानकारी भाजपा नेता ने आबकारी/खनन मंत्री अर्चना पांडेय, भाजपा प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत को दी। आनन-फानन में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शैलेंद्र अग्निहोत्री उर्फ राजू की तहरीर पर पुलिस ने पल्टेपुर्वा गांव निवासी आधा दर्जन नामजद सहित 25 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसडीएम रामदास का कहना था कि खेत के खाताधारकों से नापजोख की वार्ता के लिए गए थे। उनके सामने किसी तरह का विवाद नहीं हुआ और कोई भी ग्रामीण लाठी-डंडा लिए हुए नहीं था। वहां से चले आने के बाद इस तरह का कोई विवाद हुआ होगा, इसकी उनको जानकारी नहीं है। जानकारी पर पुलिस को फोन करके झगड़ा करने वाले लोगों को पाबंद करने के निर्देश दिए गए हैं। ठठिया थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed