फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Hidden in the ground and recovered 20 kg Lahan

जमीन में छिपा 20 क्विंटल लहन बरामद

Fri, 23 Jan 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज Updated Fri, 23 Jan 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hidden in the ground and recovered 20 kg Lahan

जहरीली शराब पीने के बाद हुई मौतों से जागा पुलिस प्रशासन अब अवैध शराब के धंधे को बंद कराने के लिए जगह-जगह छापे मार रहा है। आबकारी विभाग, पुलिस और उपजिलाधिकारी सदर की संयुक्त टीम ने छापामार अभियान चलाया।

विज्ञापन


गुरुवार को मोहल्ला कुतलूपुर गिहार बस्ती में अभियान के तहत भारी मात्रा में शराब व लहन बरामद किया। पुलिस को आया देख घर के सदस्य भाग निकले।

उपजिलाधिकारी सदर सुनील कुमार शुक्ला आबकारी अधिकारी सेवालाल उत्तम, निरीक्षक महेंद्र कौशल, पीके सोनकर व क्षेत्राधिकारी सदर करन सिंह, कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव ने भारी पुलिस बल के साथ शाम के समय कुतलूपुर मोहल्ले में छापा मारा।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस को घरों के अंदर से 50 लीटर शराब व करीब 20 क्विंटल लहन बरामद हुआ। इस लहन का धंधा  करने वाले लोगों ने घरों के बाहर व सामने पड़ी खाली भूमि पर जमीन के अंदर गाड़कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोजबीन के दौरान पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कई स्थानों पर टीम के पैर लहन के डिब्बों में घुस गए। बाद में टीम के सदस्यों ने लोहे की राड चलाकर डिब्बे फोड़े। जो डिब्बे निकल सकते थे, उन्हें निकालकर लहन नष्ट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed