{"_id":"57aa231e4f1c1b3a1cee49c5","slug":"five-youth-immersed-in-black-river-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली नदी में पांच युवक डूबे, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काली नदी में पांच युवक डूबे, एक की मौत
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
युवक की तलाश में नदी में जाल डालते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काली नदी के अरूहो घाट पर नहाने गए पांच युवक डूब गए जिसमें एक की मौत हो गई, शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने चार युवकों को बचा लिया गया। डूबे युवक का शव कई घंटों की मशक्कत के बाद देर शाम निकाला जा सका। घटना के बाद से मृतक के घर कोहराम मच गया।
नगर के जहानगंज रोड पर इंदिरा आवास कालोनी निवासी शादाब (18) पुत्र गुड्डू अपने दोस्त धमे का ताल निवासी इमरान (24) पुत्र रियासत निवासी, बिरतिया निवासी शाहिद (19) पुत्र रियाजुद्दीन व अशरफ (20) पुत्र फरियाद और ऊंचा बिरतिया निवासी सानू (22) पुत्र इद्दू मिस्त्री बाइकों से काली नदी के अरूहो घाट पर पहुंचे। इसके बाद सभी लोगों ने नहाने के लिए काली नदी में छलांग लगा दी। नहाते समय पांचों डूबने लगे।
उनकी चीख पुकार सुनकर आस-पड़ोस खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने इमरान, शाहिद, अशरफ व सानू को तो बचा लिया, लेकिन शादाब नहीं मिला। युवकों के काली नदी में डूबने की जानकारी होते ही आस-पड़ोस गांव के ग्रामीणों की भीड़ नदी किनारे जुटनी शुरू हो गई। कुछ देर बाद उन युवकों के परिजन भी पहुंच गए। किसी तरह नदी में डूबे युवक को तलाश के लिए कई तैराक घंटों मशक्कत करते रहे, लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
दोपहर बाद बसपा के पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी मौके पर पहुंचे। उन्होंने श्रंगीरामपुर से गोताखोरों को बुलाया। उन गोताखोरों ने काफी दूर नदी में जाकर डूबे शादाब को ढूंढ निकाला, लेकिन जब तक उसे निकाला जाता उसकी मौत हो चुकी थी।