फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Employed company employee will pay one day remuneration

एकजुट हुए कंपनी के कर्मचारी, एक दिन का देंगे पारिश्रमिक

Sun, 24 Jun 2018 11:57 PM IST
kannauj
kannauj Updated Sun, 24 Jun 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
Employed company employee will pay one day remuneration
मृतक मजदूर की रोती पत्नी व बिलखती पुत्रियां व मासूम पुत्र विपिन - फोटो : amarujala

विज्ञापन
तालग्राम। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार को ओमनी कार से कुचलकर हुई मजदूर की मौत में एनसीसी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी एकजुट हो गए हैं। उन्होंने मृतक के आश्रितों को एक दिन का पारिश्रमिक देने की घोषणा की है। उधर कंपनी भी परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराएगी।
शनिवार को एक्सप्रेस वे पर ग्रीन बेल्ट पर काम करते समय नंदकिशोर (40) की ओमनी कार की टक्कर से मौत हो गई थी। किसान मजदूर की चार पुत्रियां हैं व एक पुत्र है। अचानक हुई इस घटना से परिवार के भरण-पोषण में दिक्कत आ गई है। घर पर अब कोई कमाने वाला नहीं है। ऐसे में कंपनी के कर्मचारियों ने मृतक की पत्नी को एक दिन का पारिश्रमिक देने की घोषणा की। एनसीसी कंपनी के शिवेंद्र श्रीवास्तव ने फोन पर मृतक मजदूर को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने दुर्घटना का शिकार हुए नंदकिशोर व जनपद हरदोई के ओमनी चालक नन्हा के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कराई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। उधर, हादसे में घायल हुए इम्तियाज, करन कुमार, अब्दुल हमीद, इजरायल को हालत में सुधार न होने पर कानपुर से ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

----------------
मृतक के आश्रितों को किसान बीमा का मिल सकता लाभ
तालग्राम। परिजनों  व पत्नी सोमवती ने बताया कि मृतक पति नंदकिशोर पांच भाई थे। सबसे बड़े जगदीश, हीरालाल, नंदराम, कन्हैयालाल हैं। पैतृक तीन बीघा जमीन है। उसके हिस्से में  करीब 12 डिसमिल जमीन है। छिबरामऊ तहसीलदार अब्दुल कलाम ने बताया कि यदि मजदूर  किसान के नाम खेती है तो किसान बीमा का हकदार है। क्षेत्रीय लेखपाल को भेजकर जांच कराई जाएगी। पात्र होने पर लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed