{"_id":"57ed630d4f1c1b8167575222","slug":"dgm-loader-clashed-killed-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम-लोडर भिड़े, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम-लोडर भिड़े, युवक की मौत
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
जाम लगाए ग्रामीणों को समझाते कोतवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर ग्राम घिलोई के पास गुरुवार सुबह डीसीएम और लोडर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल लोडर चालक की कानपुर ले जाते समय मौत हो गई। दो अन्य घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया। पौन घंटे बाद पुलिस जाम खुलवा सकी। इधर, मृतक के पिता ने अज्ञात डीसीएम चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम नगला दलीप निवासी कश्मीर (40) पुत्र रामचंद्र एक डेयरी की गाड़ी में हेल्पर था।
गुरुवार सुबह वह डेयरी की गाड़ी से भोगांव जा रहा था। जब वह जीटी रोड पर ग्राम घिलोई के पास पहुंचा तभी अचानक सामने से आई तेज रफ्तार डीसीएम से भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम सवार हापुड़ निवासी नदीम पुत्र सलीम, साहिद पुत्र सैयद हुसैन और लोडर का हेल्पर कश्मीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोडर का चालक फरार हो गया। हादसा होते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सौ शैय्या अस्पताल ले आई।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल कश्मीर के परिजन उसे उपचार के लिए कानपुर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव हाईवे पर रख कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। पौन घंटे बाद जीटी रोड पर यातायात बहाल हो सका। हादसे के बाद मृतक की पत्नी गुड्डी देवी का रो-रोकर बुराहाल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के नगला दलीप निवासी मृतक के पिता रामचंद्र पुत्र पुत्तूलाल ने डीसीएम के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।