{"_id":"5a5265734f1c1b0f788b7314","slug":"caught-in-illegal-pan-masala-factory-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में अवैध पान मसाला फैक्ट्री पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कन्नौज में अवैध पान मसाला फैक्ट्री पकड़ी
अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली में खाली मसाला रैपर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर एसडीएम ने सीओ व पुलिस टीम के साथ शहर के एक मकान में छापा मारा। यहां अवैध पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री चलती मिली। पुलिस ने मौके से आठ बोरी एक नामचीन कंपनी के खाली रैपर, एक बैग तंबाकू, मशीन बरामद की है। एक मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि पान मसाला कानपुर सप्लाई करता है।
सदर एसडीएम ने रविवार की देर शाम करीब सात बजे सूचना पाकर शहर के मोहल्ला सैय्यद बजरिया में हाशिम के घर छापा मारा। यहां एक नामी पान मसाला कंपनी का मसाला तैयार होते मिला। उन्होंने हाशिम से कंपनी के बारे में पूछताछ की। उसने बताया कि वह कंपनी के लिए माल तैयार करता है। एसडीएम ने उससे कंपनी के कागज मांगे जिसे न दिखाने पर उससे पान मसाला कंपनी के अधिकारियों से बात कराने को कहा। इस पर वहा बात नहीं करा सका। पुलिस टीम ने घर में छापेमारी की तो आठ बोरी पान मसाला कंपनी के खाली रैपर मिले। वहीं एक बैग तंबाकू जो बिक्री के लिए रखी गई थी बरामद की। पुलिस टीम खाली रैपर, मसाला बनाने वाली मशीन को कोतवाली ले आई।
पुलिस ने हाशिम को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीएम ने बताया कि वह पूरे मामले की जांच पड़ताल करेगी कि आरोपी पान मसाला बनाकर कानपुर में किस कंपनी को या कि न व्यापारियों को माल सप्लाई करता है। इस गिरोह में शामिल सभी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट