फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Car riders miscreants looted merchant

कार सवार बदमाशों ने व्यापारी को लूटा

Tue, 26 Jul 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Tue, 26 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Car riders miscreants looted merchant
लूट
सवारी के रूप में गाड़ी में बैठाकर एक व्यापारी को कार सवार बदमाशों ने लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद व्यापारी और उसकी पत्नी को रास्ते में उतार कर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। घटना सोमवार को जीटी रोड स्थित गुरुद्वारे के पास की है। नगर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी राजेश शर्मा की पश्चिमी बाईपास पर हार्डवेयर की दुकान है। उनकी पत्नी आशा शर्मा का कानपुर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को वह पत्नी आशा को दवा दिलाने के लिए कानपुर ले जा रहा था। जब वह आईडीबीआई बैंक के पास पहुंचे तभी सफेद रंग की इंडिका कार उनके पास आकर रुकी। कार सवार लोगों ने उससे कानपुर जाने के बारे में पूछा तो उन्होंने हामी भर दी। पीड़ित राजेश ने बताया कि कार में पहले से ही दो महिलाएं, दो बच्चे समेत दो अन्य लोग सवार थे। ऐसे में उन्होंने सोचा कि यह लोग भी सवारी के रूप में बैठे हैं। उन्हें कानपुर जल्दी पहुंचना था।
विज्ञापन


इस लालच में वह कार सवार लोगों की बातों में आ गए और अपनी पत्नी व बच्चे के साथ गाड़ी में बैठ गए। गुरुद्वारा रोड के सामने हाईवे पर पहुंचे तभी चालक ने गाड़ी रोक दी और उन्हें नीचे उतार दिया। उन्होंने बताया कि कार सवार लोगों ने उसकी जेब से 45 हजार रुपये पार कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें उतारने के बाद चालक कार को तेजी से भगा ले गया। उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन काफी देर इंतजार के बाद कोई भी पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। तब वह अपनी पत्नी को लेकर किसी तरह रुपयों की व्यवस्था कर कानपुर रवाना हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed