फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   broken bridge fell on Teacher, death

बाइक की टक्कर से टूटा पोल टीचर पर गिरा, मौत

Thu, 14 Apr 2016 12:02 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Thu, 14 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
broken bridge fell on Teacher, death
आछेलाल की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार रिटायर टीचर सड़क पर जा गिरे। सड़ा-गला खंभा बाइक की मामूली टक्कर भी न झेल सका और टूटकर सड़क पर पड़े रिटायर टीचर पर जा गिरा। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रिटायर टीचर हेलमेट नहीं लगाए थे। उनके सिर पर भी गंभीर चोट थी। लोगों का कहना था कि हेलमेट लगाए होते तो शायद जान बच जाती। यह हादसा बुधवार सुबह 10 बजे तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर हुआ।
विज्ञापन


तालग्राम थाना क्षेत्र के मझइया निवासी रिटायर शिक्षक आछेलाल पाल (63) की बेटी शशिप्रभा की इसी महीने 27 अप्रैल को शादी तय है। बुधवार सुबह 10 बजे आछेलाल बाइक से फतेहगढ़ निवासी अपने भाई रमेश चंद्र और भतीजे राकेश के घर जा रहे थे। बमरौली पुलिया के पास संतुलन बिगड़ जाने से बाइक रोड किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। इससे आछेलाल उछलकर दूर जा गिरे। इसी बीच बिजली का पोल भी टूटकर उनके सिर पर आ गिरा।
विज्ञापन


हादसा देख आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और पोल के नीचे दबे आछेलाल को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। लोगों की सूचना पर आए तालग्राम थानाध्यक्ष मो. अनवर अहमद ने बाइक की डिग्गी में रखे कागजात से उनकी शिनाख्त की। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद दरोगा सोहेल खां ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आछेलाल सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। वर्ष 2013 में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद तालग्राम सहकारी किसान सेवा समिति के अध्यक्ष भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed